Saturday , 20 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » ईरान, अमेरिका 2015 परमाणु समझौते पर कर सकते हैं वार्ता

ईरान, अमेरिका 2015 परमाणु समझौते पर कर सकते हैं वार्ता

तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका 2015 ईरानी परमाणु समझौता या संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) पर आस्ट्रिया की राजधानी वियना में वार्ता कर सकते हैं।

तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका 2015 ईरानी परमाणु समझौता या संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) पर आस्ट्रिया की राजधानी वियना में वार्ता कर सकते हैं।

समाचार पत्र तेहरान टाइम्स के मुताबिक, ईरानी वार्ताकारों के एक करीबी सूत्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि ईरानी राजनयिकों की एक टीम ईरान के परमाणु समझौते के कार्यान्वयन के संबंध में नियमित वार्ता के लिए वियना दौरे पर हैं। यह टीम अमेरिकी अधिकारियों सहित वार्ता में भाग ले रहे अन्य पक्षों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी।

दोनों पक्ष ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने और अमेरिका द्वारा समझौते के उल्लंघन के संबंध में दिए उदाहरण पर वार्ता करेंगे।

ईरान और अन्य देशों ने, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और रूस शामिल हैं, के प्रतिनिधियों ने हालिया जेसीपीओए दौर का वार्ता वियना में शुक्रवार को आयोजित किया।

जेसीपीओए के अंतर्गत ईरान को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटवाने के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को जरूर सीमित करना होगा।

ईरान, अमेरिका 2015 परमाणु समझौते पर कर सकते हैं वार्ता Reviewed by on . तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका 2015 ईरानी परमाणु समझौता या संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) पर आस्ट्रिया की राजधानी वियना में वार्ता कर सकत तेहरान, 17 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका 2015 ईरानी परमाणु समझौता या संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) पर आस्ट्रिया की राजधानी वियना में वार्ता कर सकत Rating:
scroll to top