Friday , 19 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » पर्यटन » उप्र : वन्यजीव प्रेमियों के लिए टूर पैकेज

उप्र : वन्यजीव प्रेमियों के लिए टूर पैकेज

July 18, 2015 12:05 pm by: Category: पर्यटन Comments Off on उप्र : वन्यजीव प्रेमियों के लिए टूर पैकेज A+ / A-

imagesलखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज टूर की योजना बनाई है। शासन के निर्देश पर पर्यटन विकास निगम वन्यजीव प्रेमियों के लिए पैकेज टूर शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पर्यटकों के लिए गाइड, रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी।

पैकेज टूर के पहले चरण में दुधवा, कतर्निया घाट व नवाबगंज पक्षी विहार की सैर की व्यवस्था की जाएगी।

उप्र पर्यटन विभाग के सचिव एवं महानिदेशक अमृत अभिजात ने बताया कि शासन ने पर्यटन विभाग व पर्यटन विकास निगम को संयुक्त रूप से वन्यजीव प्रेमी पर्यटकों को प्रदेश में लाने के प्रयास शुरू करने का निर्देश दिया है। निर्देश को देखते हुए पहले चरण में दुधवा, कतर्नियाघाट तथा नवाबगंज स्थित पक्षी बिहार में पर्यटकों के लिए टूर पैकेज ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। यह काम पर्यटन विकास निगम को सौंपा गया है।

पर्यटन विकास निगम का दुधवा से करीब तीन किलोमीटर दूर पर्यटक आवास है। यहां चार कमरे तथा 15 बेड की डोरमेट्री है। यदि एक बस से यहां पर्यटकों को ले जाया जाता है, तो उनके रहने के लिए जगह कम पड़ेगी। इसको देखते हुए यहां 10 कमरों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा पर्यटक आवास का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।

कतर्नियाघाट में या इसके आस-पास पर्यटन विकास निगम का पर्यटन आवास नहीं है। यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस हैं। शुरुआत में पर्यटकों के लिए इसी गेस्ट हाउस का उपयोग किया जाएगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर निगम यहां अपना पर्यटक आवास बनाएगा।

निगम का नवाबगंज स्थित पक्षी विहार में बड़ा पर्यटक आवास है। पर्यटकों का आकर्षित करने के लिए यहां साइकिल ट्रैक बनाने के साथ ही व अन्य कई योजनाओं पर विचार हो रहा है। पर्यटन विकास निगम शीघ्र ही दुधवा, कतर्निया घाट व नवाबगंज पक्षी विहार के लिए पर्यटक टूर पैकेज की शुरुआत करेगा। इसके तहत पर्यटकों के लिए राजधानी लखनऊ से एसी बस चलेगी।

टूर के दौरान पर्यटकों को दुधवा व कतर्नियाघाट में एक व दो दिन ठहरने, खाने व गाइड की व्यवस्था की जाएगी। नवाबगंज पक्षी विहार के लिए पर्यटकों को लखनऊ से सुबह ले जाया जाएगा और शाम को वापस ले आया जाएगा। पर्यटकों के कहने पर उनके वहां रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। पैकेज टूर के लिए पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे।

उप्र : वन्यजीव प्रेमियों के लिए टूर पैकेज Reviewed by on . लखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज टूर की योजना बनाई है। शासन के निर्देश पर पर्यटन विकास निगम वन्यजीव लखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज टूर की योजना बनाई है। शासन के निर्देश पर पर्यटन विकास निगम वन्यजीव Rating: 0
scroll to top