Thursday , 25 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे मारिया : सिल्वा

टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे मारिया : सिल्वा

पेरिस, 14 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के कप्तान थियागो सिल्वा का मानना है कि एंजेल डी मारिया के आने से टीम में आत्मविश्वास का संचार बढ़ेगा।

सिल्वा ने कहा, “मुझे लगता है कि वह टीम में और अधिक आत्वविश्वास पैदा करेंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रीय डिफेंडर सिल्वा ने कहा कि मारिया का खेल विविधता भरा है और इसीलिए उनकी गिनती खतरनाक खिलाड़ियों में की जाती है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड में एक िनिराशाजनक सत्र के बाद मारिया ने 6 अगस्त को लीग-1 चैंपियन सेंट जर्मेन का रुख किया। उनके करार की राशि 6.3 करोड़ यूरो रही।

सिल्वा इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अर्जेटीना के राष्ट्रीय खिलाड़ी मारिया सेंट जर्मेन के घरेलू मैदान-पार्क डेंस प्रिंसेस पर एक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे और कोच लॉरेंट ब्लैंक के बिखरी टीम को मजबूती देंगे।

टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे मारिया : सिल्वा Reviewed by on . पेरिस, 14 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के कप्तान थियागो सिल्वा का मानना है कि एंजेल डी मारिया के आने से टीम में आत्मविश्वास क पेरिस, 14 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के कप्तान थियागो सिल्वा का मानना है कि एंजेल डी मारिया के आने से टीम में आत्मविश्वास क Rating:
scroll to top