Friday , 19 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्या मामले में दोषी करार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्या मामले में दोषी करार

चंडीगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया।

अदालत ने तीन अन्य को भी मामले में दोषी करार दिया है। ये तीनों डेरा प्रमुख राम रहीम के करीबी सहयोगी रहे हैं।

पंचकूला में सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिह ने इस फैसले की घोषणा की।

छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मारी गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्या मामले में दोषी करार Reviewed by on . चंडीगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मा चंडीगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मा Rating:
scroll to top