काठमांडू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में एक बस दुर्घटना में बुधवार को 17 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। बस में सवार 45 लोग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर भारत के गोरखपुर लौट रहे थे।
काठमांडू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में एक बस दुर्घटना में बुधवार को 17 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। बस में सवार 45 लोग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर भारत के गोरखपुर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पृथ्वी राजमार्ग पर तेज गति से दिशा बदलने के दौरान बस नदी में जा गिरी।
पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह खाडका ने बताया कि दुर्घटना सुबह 6.40 बजे धाडिंग जिले में हुई। बस पर गुजरात के 45 तीर्थयात्री सवार थे। बस पृथ्वी राजमार्ग पर फिसल गई और 200 मीटर तक पलटी खाती हुई जयाप्रे नदी में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बस में सवार 45 लोग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर भारत के गोरखपुर लौट रहे थे।
घायलों का टीचिग हॉस्पीटल, वयोदहा हॉस्पीटल, शाहिद मेमोरियल हॉस्पीटल और नोरविक हॉस्पीटल सहित काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर राहत कार्य चलाया।
नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बताया कि 17 में से 14 गुजरात के सुरेंद्रनगर गांव से ताल्लुक रखते थे।
भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, नेपाल में भारतीय राजदूत रणजीत राय ने विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की।
दूतावास ने कहा, “बुधवार को हुई दुर्घटना में 17 लोग मारे गए हैं, 27 घायल हैं, पांच की हालत नाजुक है और एक लापता है। हमारे दूतावास की टीम घटनास्थल पर है। हम घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेज रहे हैं।”
बयान में कहा गया कि बस भारत में पंजीकृत था और यह गुजरात के श्री हरि टुअर्स एंड ट्रैवल्स से जुड़ा था। इसकी पंजीयन संख्या जीजे14एक्स9900 है।
दूतावास ने घटना में मारे गए लोगों के नाम भी जारी किए हैं। इनके नाम हैं:-
1.गणेश शिवा
2.जसु बेन (पति गणेश शंकर)
3.गणेश शंकर
4.ईश्वर श्यामजी
5.कंचन बेन (पति नरोत्तम शिवा)
6.लाबु बेन (पति प्रागजी भगवान)
7.दलपत भाई
8.सविता बेन (पति देवजी भाई)
9.देवजी भाई
10.गौरी बेन (पति दया राम)
11.गंगा राम
12.दया राम
13.लीला बेन (पति नारसी पोपट भाई)
14.अल्पेश कोडी पटेल (सहायक)
15.नर्सी पोपट भाई
16.चंपा बेन, (रसोईया)
17.जसु बेन (रसोईया)