Thursday , 18 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » नोटबंदी के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के करोड़ों जब्त किए : आईजी

नोटबंदी के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के करोड़ों जब्त किए : आईजी

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से होमगार्ड सेनानी कैंप में चर्चा के दौरान कहा, “हमारा संपर्क बैंकों से लगातार बना रहता है। जहां बड़े लेनदेन पर पुलिस नजर रखती है।”

उन्होंने कहा कि नक्सली बंद के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यातायात प्रभावित नहीं हुआ। नक्सली घटनाओं में दो घटनाओं को छोड़कर नक्सली कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। यह वर्ष 2017 के लिए की बड़ी सफलता है।

बस्तर आईजी ने कहा कि वर्ष 2017 में बस्तर रेंज में नक्सल उन्मूलन के लिए 1235 अभियान संचालित किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों में 186 पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई। इसमें 86 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। 1010 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 368 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। 205 हथियार 463 आईईडी 2391 डेटोनेटर जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि मारे गए 68 नक्सलियों में मुख्य रूप से एक डीवीसी सदस्य एक एरिया कमेटी सचिव एक मिलिटरी कंपनी डिप्टी कमांडर प्लाटून कमांडर सेक्शन कमांडर जैसे बड़े नक्सलियों को मारने में सफलता मिली। 205 हथियार नक्सलियों से जब्त किए गए। बस्तर में पहली बार एक इंसास एलएमजी बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यो को गति देने के लिए सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जगरगुंडा के दो तरफ से यातायात का मार्ग खुल जाएगा। नक्सलियों के प्रभाव वाले अंदरूनी क्षेत्रों में बेस-कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें विशेष रूप से नक्सली बटालियन नंबर 1 के माढ़ क्षेत्र अंतर जिला अंतरराज्यीय कोर क्षेत्रों में बेस कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। नक्सल विरोधी अभियान में ऑपरेशन प्रहार सबसे सफल रहा है। इस दौरान डीआईजी सुंदरराज पी, कांकेर के आईजी रतनलाल डांगी, बस्तर एसपी आरिफ शेख, एडिशनल एसपी लखन पटले, नगर सेना के कमांडर पांडे, सीएसपी निमेश बरैया, सहित थाना कोतवाली टीआई खान उपस्थित थे।

नोटबंदी के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के करोड़ों जब्त किए : आईजी Reviewed by on . बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से होमगार्ड सेनानी कैंप में चर्चा के दौरान कहा, "हमारा संपर्क बैंकों से लगातार बना रहता है। जहां बड़े लेनदेन बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से होमगार्ड सेनानी कैंप में चर्चा के दौरान कहा, "हमारा संपर्क बैंकों से लगातार बना रहता है। जहां बड़े लेनदेन Rating:
scroll to top