Thursday , 25 April 2024

Home » खेल » फार्मूला-ई : चंडोक का स्थान लेंगे हीडफेल्ड

फार्मूला-ई : चंडोक का स्थान लेंगे हीडफेल्ड

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन चालक निक हीडफेल्ड 2015-16 फार्मूला ई सत्र में महेंद्रा रेसिंग टीम में भारतीय चालक करुण चंडोक का स्थान लेंगे।

महेंद्रा टीम ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। एफ-1 चालक रहे हीडफेल्ड ने बीते सत्र में वेंतुरी टीम के लिए एफ-ई में हिस्सा लिया था और चालकों की सूची में 13वें स्थान पर रहे थे।

साथ ही वह बीते सत्र के मास्को ईप्रिक्स में तीसरे स्थान पर रहे थे।

चंडोक ने एफ-ई के पहले संस्करण में खराब प्रदर्शन किया था। वह 18 अंकों के साथ चालकों की सूची में 17वें स्थान पर रहे थे।

चंडोक ने सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए बीजिंग और पुत्राजया ईप्रिक्स में क्रमश: पांचवां और छठा स्थान हासिल किया था लेकिन बाकी की नौ रेसों में वह प्रभावित नहीं कर सके थे।

फार्मूला-ई : चंडोक का स्थान लेंगे हीडफेल्ड Reviewed by on . नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन चालक निक हीडफेल्ड 2015-16 फार्मूला ई सत्र में महेंद्रा रेसिंग टीम में भारतीय चालक करुण चंडोक का स्थान लेंगे।महेंद्रा टीम ने नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन चालक निक हीडफेल्ड 2015-16 फार्मूला ई सत्र में महेंद्रा रेसिंग टीम में भारतीय चालक करुण चंडोक का स्थान लेंगे।महेंद्रा टीम ने Rating:
scroll to top