Friday , 19 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » फीफा विश्व कप-2018 की आधिकारिक बाल का अनावरण

फीफा विश्व कप-2018 की आधिकारिक बाल का अनावरण

मॉस्को, 10 नवंबर (आईएएनएस)। एडिडास फुटबाल ने रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक बाल ‘टेलेस्टार 18’ का अनावरण किया।

बाल को पहली बार दिखाते हुए, एडिडास फुटबाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “एक आइकन को फिर से बनाया गया। पेश है : टेलस्टार 18?? 2018 फीफा विश्व कप की आधिकारिक बाल।”

बाल के प्रस्तुतीकरण के दौरान जिनेदिन जिदान, एलेसेंड्रो डेल पिएरो, जाबी अलोंसो, काका और लुकास पोडोलोस्की जैसे फुटबाल के सितारे मौजूद थे।

एडिडास ने शुक्रवार की देर शाम एक तस्वीर (तस्वीर में पांचों सितारे बाल को पकड़े हुए हैं) के साथ ट्वीट किया, “टीम का लक्ष्य। पेश है टेलस्टार 18??।”

फीफा विश्व कप 2018 में 14 जून से 15 जुलाई के बीच खेला जाएगा जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी।

फीफा विश्व कप-2018 की आधिकारिक बाल का अनावरण Reviewed by on . मॉस्को, 10 नवंबर (आईएएनएस)। एडिडास फुटबाल ने रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक बाल 'टेलेस्टार 18' का अनावरण किया।बाल को पहली बार दिखाते हुए, मॉस्को, 10 नवंबर (आईएएनएस)। एडिडास फुटबाल ने रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक बाल 'टेलेस्टार 18' का अनावरण किया।बाल को पहली बार दिखाते हुए, Rating:
scroll to top