Thursday , 28 March 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » भारत और पुर्तगाल स्टार्ट-अप, समुद्र विज्ञान पर करेंगे सहयोग (लीड-2)

भारत और पुर्तगाल स्टार्ट-अप, समुद्र विज्ञान पर करेंगे सहयोग (लीड-2)

लिस्बन, 24 जून (आईएएनएस)। भारत के किसी प्रधानमंत्री द्वारा अब तक पुर्तगाल की द्विपक्षीय यात्रा न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दोनों देश स्टार्ट-अप, समुद्र प्रौद्योगिकी और समुद्र विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त रूप से भारत-पुर्तगाल अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप हब का उद्घाटन किया।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा कि गोवा मूल के पुर्तगाली प्रधानमंत्री कोस्टा की इसी वर्ष जनवरी में भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में गतिशीलता आई है।

भारत और पुर्तगाल के नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच फुटबाल सांस्कृतिक सेतु बना हुआ है।

मोदी ने कहा कि भारत और पुर्तगाल आतंकवाद और धार्मिक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कोस्टा ने पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था और समाज में सहयोग देने के लिए अनिवासी भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान शनिवार को दोनों देशों ने कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डिजिटल सेक्टर और यूथ एक्सचेंज से संबंधित समझौते भी शामिल हैं।

कोस्टा ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के अनेक क्षेत्रों की पहचान की गई है, जैसे खेल, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष विज्ञान।

भारत और पुर्तगाल स्टार्ट-अप, समुद्र विज्ञान पर करेंगे सहयोग (लीड-2) Reviewed by on . लिस्बन, 24 जून (आईएएनएस)। भारत के किसी प्रधानमंत्री द्वारा अब तक पुर्तगाल की द्विपक्षीय यात्रा न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न लिस्बन, 24 जून (आईएएनएस)। भारत के किसी प्रधानमंत्री द्वारा अब तक पुर्तगाल की द्विपक्षीय यात्रा न किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न Rating:
scroll to top