Thursday , 25 April 2024

Home » पर्यावरण » मप्र : बीहड़ में तलाशी जाएंगी ‘ग्रीन एग्रीकल्चर’ की संभावनाएं

मप्र : बीहड़ में तलाशी जाएंगी ‘ग्रीन एग्रीकल्चर’ की संभावनाएं

November 3, 2016 8:30 pm by: Category: पर्यावरण Comments Off on मप्र : बीहड़ में तलाशी जाएंगी ‘ग्रीन एग्रीकल्चर’ की संभावनाएं A+ / A-

greenभोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के बीहड़ में ‘ग्रीन एग्रीकल्चर’ की संभावनाएं तलाशने के लिए खाद्य एवं कृषि संस्थान (फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन) का दल शुक्रवार से चार दिन तक इस क्षेत्र के मैदानी भ्रमण पर रहेगा।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बीहड़ क्षेत्रों के विकास के लिए खाद्य एवं कृषि संस्थान का विशेषज्ञ दल आ रहा है जो चार से सात नवंबर तक मुरैना, भिंड, ग्वालियर और श्योपुर जिलों के बीहड़ क्षेत्रों में ग्रीन एग्रीकल्चर के संबंध में मैदानी भ्रमण के साथ ही अधिकारियों से चर्चा करेगा।

जानकारी के अनुसार, भ्रमण के बाद यह दल आठ नवंबर को भोपाल में अनुभवों के आधार पर बीहड़ क्षेत्र के विकास की रूपरेखा के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेगा। नौ नवंबर को विशेषज्ञ दल और कृषि, वन, पशुपालन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, जल-संसाधन, पंचायत राज व मंडी बोर्ड की संयुक्त बैठक में चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्रालय द्वारा खाद्य एवं कृषि संस्थान संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से ग्रीन एग्रीकल्चर के संबंध में विभिन्न राज्य का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में यह दल चंबल के बीहड़ क्षेत्रों का अध्ययन करने आ रहा है।

मप्र : बीहड़ में तलाशी जाएंगी ‘ग्रीन एग्रीकल्चर’ की संभावनाएं Reviewed by on . भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के बीहड़ में 'ग्रीन एग्रीकल्चर' की संभावनाएं तलाशने के लिए खाद्य एवं कृषि संस्थान (फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेना भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के बीहड़ में 'ग्रीन एग्रीकल्चर' की संभावनाएं तलाशने के लिए खाद्य एवं कृषि संस्थान (फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेना Rating: 0
scroll to top