Friday , 26 April 2024

Home » भारत » मप्र में खिली धूप से मौसम हुआ सुहावना

मप्र में खिली धूप से मौसम हुआ सुहावना

भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

राज्य में सोमवार की सुबह मौसम साफ है और धूप खिली हुई है, हवाएं सिहरन पैदा करने वाली रही तो धूप ने ठंड से राहत दिलाते हुए मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य में बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर भी बढ़ा है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4, ग्वालियर का 7.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में खिली धूप से मौसम हुआ सुहावना Reviewed by on . भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के कई ह भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के कई ह Rating:
scroll to top