Friday , 29 March 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में चढ़ते पारे के साथ बढ़ा गर्मी का असर

मप्र में चढ़ते पारे के साथ बढ़ा गर्मी का असर

भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते बुधवार को गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते बुधवार को गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम के मिजाज तल्ख हैं। आसमान साफ होने के साथ निकली तेज धूप चुभन भरी है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे गर्म होशंगाबाद रहा, जहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी सताएगी।

राज्य मे गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 20.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में चढ़ते पारे के साथ बढ़ा गर्मी का असर Reviewed by on . भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते बुधवार को गर्मी का भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते बुधवार को गर्मी का Rating:
scroll to top