Friday , 29 March 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मोदी, सोनिया ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी

मोदी, सोनिया ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 146वीं जयंती पर राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

मोदी ने इस मौके का उपयोग एक ट्वीट में महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने पर जोर देने के लिए भी किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी ट्वीट में कहा, “स्वच्छता महात्मा गांधी के दिल के बहुत करीब थी। आइए हम स्वच्छ भारत और हमारे प्यारे बापू के सपने को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोबारा दोहराएं। एक स्वच्छ भारत हमारी विकास यात्रा को बढ़ावा और गरीब को लाभ देगा।”

मोदी ने दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “शास्त्रीजी उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए याद किए जाते हैं। बुरे वक्त में उनका सशक्त नेतृत्व हमारे राष्ट्र के लिए एक बड़ी संपत्ति बन गया।”

मोदी ने कहा, “हमें सदा शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से प्रेरणा मिली है और हम किसानों व सैनिकों की भलाई के लिए दृढ़तापूर्वक काम कर रहे हैं।”

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजघाट पर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। सोनिया के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी थे।

मोदी, सोनिया ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी Reviewed by on . नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 146वीं जयंती पर राजघाट नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 146वीं जयंती पर राजघाट Rating:
scroll to top