Thursday , 25 April 2024

Home » भारत » राहुल केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे

राहुल केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां से वह शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ 16 कलोमीटर की पैदल चढ़ाई करेंगे। वह गुरुवार की रात गौरीकुंड में बिताएंगे।

आठवीं शताब्दी का भगवान शिव का यह मंदिर समुद्र तल से 3,581 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह मंदिर हिमपात के कारण हर साल अक्टूबर-नबंवर में बंद हो जाता है और अप्रैल-मई में दोबारा खोला जाता है।

मंदाकिनी नदी के शीर्ष पर शोभायमान गढ़वाल हिमालय के बीच यह मंदिर स्थित है। 2013 में आई बाढ़ में मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा था। इस बाढ़ में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले उत्तराखंड में कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्या, दिनेश अग्रवाल और प्रीतम सिंह ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की।

कांग्रेस उपाध्यक्ष इस दौरान जींस और टीशर्ट पहने हुए थे। उनके दो दिवसीय दौरे पर राहुल के साथ अंबिका सोनी और जतिन प्रसाद भी गए हैं।

राहुल गांधी ने स्थानीय नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने चार धाम यात्रा की तैयारियों पर राज्य कैबिनेट के सदस्यों से बातचीत की। इस यात्रा में केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री जैसे पवित्र स्थल आते हैं।

राहुल गांधी को 2013 की बाढ़ में हुई तबाही और उसके बाद के पुनर्निर्माण के कामकाज की जानकारी के संबंध में एक प्रजेंटेशन से अवगत कराया गया।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए काम की सराहना की। इसके बाद वह गौरीकुंड के लिए रवाना हो गए जहां से वह शुक्रवार को केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे।

राहुल केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे Reviewed by on . देहरादून, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां से वह शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। राहुल गांध देहरादून, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां से वह शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। राहुल गांध Rating:
scroll to top