Friday , 19 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » राहुल गांधी हिंदू नहीं : साक्षी महाराज

राहुल गांधी हिंदू नहीं : साक्षी महाराज

मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा, “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। वह बेकार में उत्तर प्रदेश का लगातार चक्कर काट रहे हैं। उनको राजनीति में पारंगत होने में अभी काफी समय लगेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता। वह जब हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है।”

सांसद महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद राम मंदिर का भव्यता से निर्माण होगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे को साक्षी महाराज अपना आदर्श मानते हैं। दो साल पहले संसद के बाहर मीडिया के समक्ष वह यह बात कह चुके हैं। बाद में हो-हल्ला मचने और पार्टी अलाकमान का नोटिस मिलने पर वह अपनी बात से पलट गए थे।

राहुल गांधी हिंदू नहीं : साक्षी महाराज Reviewed by on . मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा, "कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। वह बेकार में उ मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा, "कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। वह बेकार में उ Rating:
scroll to top