Thursday , 25 April 2024

Home » विश्व » विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन

विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन

वाशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ईसाई धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक और दशकों से अमेरिका में ईसाई धर्म के प्रतीक, बिली ग्राहम का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अमेरिका के राष्ट्रपतियों के सलाहकार भी रह चुके थे।

ग्राहम के प्रवक्ता जेरेमी ब्ल्यूम ने सीएनएन को बताया कि उनका निधन उत्तरी कैरोलिना के मोंट्रीट स्थित उनके आवास पर हुआ।

वह कुछ वर्षो से कैंसर व कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे।

उन्होंने अपने 60 साल के कार्यकाल में लगभग 21 करोड़ लोगों को व्यक्तिगत रूप से शिक्षा दी। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रमैन के समय से अब तक सभी राष्ट्रपतियों के साथ प्र्थना की।

ग्राहम ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप को भी उपदेश दिया था।

उनकी समिति बिली ग्राहम ईसाई संगठन के अनुसार, ग्राहम ने 30 लाख से ज्यादा लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया और 195 देशों में से 185 देशों में उनके प्रवचन हो चुके थे।

ग्राहम के परिवार में दो बेटे, तीन बेटियां और कई पोते-परपोते हैं।

विश्व प्रसिद्ध ईसाई धर्म प्रचारक बिली ग्राहम का निधन Reviewed by on . वाशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ईसाई धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक और दशकों से अमेरिका में ईसाई धर्म के प्रतीक, बिली ग्राहम का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वाशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ईसाई धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक और दशकों से अमेरिका में ईसाई धर्म के प्रतीक, बिली ग्राहम का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। Rating:
scroll to top