Friday , 29 March 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » वॉलीबाल : विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार्स ब्ल्यू की जीत

वॉलीबाल : विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार्स ब्ल्यू की जीत

चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम ने शुक्रवार को नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए रूपे प्रो वॉलीबाल लीग विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार येलो टीम को 2-1 (15-5, 12-15, 15-5) से हरा दिया।

ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम के लिए एलेक्सा चित्रा स्ट्रेंज ने सबसे अधिक 13 अंक बनाए। इसमें पांच स्पाइक्स और आठ सर्वस शामिल हैं। दूसरी ओर, येलो टीम के लिए मरीना च्वेतानोवा ने सबसे अधिक छह अंक किए। इसमें पांच स्पाइक्स और एक सर्व शामिल है।

पहले सेट में ब्ल्यू टीम ने 6-4 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। स्ट्रेंज ने इस दौरान येलो टीम का काफी नुकसान किया। पहले टीटीओ तक ब्ल्यू टीम 8-5 की बढ़त पर थी। स्ट्रेंज के 11 अकों की मदद से ब्ल्यू ने 15-5 से जीता। इस सेट में स्ट्रेंज ने एक सुपर सर्व अंक और चार सर्व अंक हासिल किए।

दूसरे सेट में येलो टीम ने एक समय 3-1 की बढ़त बना ली थी। ब्ल्यू ने जल्द ही वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया और फिर 7-5 की बढ़त बना ली। इस दौरान श्रुति एम. ने शानदार सर्व किए और पूर्णिमा ने बेहतरीन स्पाइक किए।

टीम येलो आसानी से हार नहीं मानने वाली थी। उसने मरीना के अच्छे प्रदर्शन के दम पर जल्द ही 8-7 की बढ़त ले ही। 9-11 के स्कोर पर ब्ल्यू ने सुपर प्लाइंट लिया और उसे कन्वर्ट किया। इसके तुरंत बाद येलो टीम ने सुपर प्वाइंट कॉल किया और उसे कन्वर्ट करते हुए 13-11 की बढ़त ले ली। अंत मं इस टीम ने 15-12 से यह सेट जीतते हुए मैच को निर्णायक सेट तक ले जाने का काम किया।

अंतिम सेट में ब्ल्यू ने तेजी से गियर बदला और टीटीओ तक 8-2 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद ब्ल्यू टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15-6 से यह सेट तथा 2-1 से मैच अपने नाम किया।

वॉलीबाल : विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स्टार्स ब्ल्यू की जीत Reviewed by on . चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम ने शुक्रवार को नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए रूपे प्रो वॉलीबाल लीग विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल स्टार्स ब्ल्यू टीम ने शुक्रवार को नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए रूपे प्रो वॉलीबाल लीग विमेंस ऑल स्टार्स एक्जीबिशन मैच में ऑल स Rating:
scroll to top