Saturday , 20 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 236 नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 236 नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 73.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.19 अंकों की तेजी के साथ 34,053.95 पर खुला और 236.10 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 33,774.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,122.96 के ऊपरी और 33,554.37 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में आठ शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (0.66 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.57 फीसदी), इंफोसिस (0.46 फीसदी), रिलायंस (0.45 फीसदी) और एनटीपीसी (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – टाटा स्टील (5.82 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.77 फीसदी), डॉ. रेड्डी (2.75 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.72 फीसदी) और एलटी (2.35 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 173.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,428.66 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.67 अंकों की गिरावट के साथ 17,857.08 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.6 अंकों की तेजी के साथ 10,488.90 पर खुला और 73.90 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,489.35 के ऊपरी और 10,302.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु (1.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.56 फीसदी), उद्योग (1.34 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.17 फीसदी) और रियल्टी (1.12 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 689 शेयरों में तेजी और 2,061 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 236 नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 73. मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 73. Rating:
scroll to top