Saturday , 20 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36,395.03 पर और निफ्टी 54.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,888.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.02 अंकों की तेजी के साथ 36,585.50 पर खुला और 151.45 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 36,395.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,588.41 के ऊपरी और 36,300.48 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (2.31 फीसदी), पावरग्रिड (0.97 फीसदी), एचसीएल टेक (0.95 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.76 फीसदी) और कोटक बैंक (0.71 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -महिंद्रा एंड महिंद्रा (5.31 फीसदी), ओएनजीसी (3.14 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.92 फीसदी), रिलायंस (1.87 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.84 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 211.26 अंकों की गिरावट के साथ 14,117.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 206.28 अंकों की गिरावट के साथ 13,450.47 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,653.70 पर खुला और 54.80 अंकों या 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 10,888.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,930.90 के ऊपरी और 10,857.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों -प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी)- में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवाएं (1.88 फीसदी), ऊर्जा (1.53 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.46 फीसदी), तेल और गैस (1.41 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.29 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 801 शेयरों में तेजी और 1,747 में गिरावट रही, जबकि 164 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36,395.03 पर और निफ्टी 54. मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36,395.03 पर और निफ्टी 54. Rating:
scroll to top