Wednesday , 24 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,975.11 पर और निफ्टी 78.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,754.95 पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,975.11 पर और निफ्टी 78.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,754.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.17 अंकों की तेजी के साथ 29,316.58 पर खुला और 256.30 अंकों यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 28,975.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 29,362.96 के ऊपरी और 28,913.16 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से छह में तेजी दर्ज की गई। एमएंडएम (0.99 फीसदी), एसएसएलटी (0.94 फीसदी), टीसीएस (0.76 फीसदी), एलएंडटी (0.49 फीसदी) और एनटीपीसी (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- रिलायंस (2.53 फीसदी), गेल (2.22 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.04 फीसदी) और एसबीआईएन (1.99 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.25 अंकों की तेजी के साथ 8,856.85 पर खुला और 78.65 अंकों यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 8,754.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,869.00 के ऊपरी और 8,736.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 90.76 अंकों की गिरावट के साथ 10,745.42 पर और स्मॉलकैप 36.76 अंकों की गिरावट के साथ 11,389.48 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.99 फीसदी), तेल एवं गैस (1.91 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.26 फीसदी) और बैकिंग (0.88 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबारों का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1698 शेयरों में तेजी और 1193 में गिरावट दर्ज की गई और 125 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,975.11 पर और निफ्ट मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,975.11 पर और निफ्ट Rating:
scroll to top