Thursday , 25 April 2024

Home » विश्व » संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का निधन

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का निधन

मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया।

मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि विताली चर्किन के निधन की घोषणा करते हुए दुख जताया। वह अपने 65वें जन्मदिन से एक दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए।”

मंत्रालय ने संवेदना व्यक्त करते हुए चर्किन को एक उत्कृष्ट राजनयिक करार दिया, जो संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत के रूप में 2006 से कार्यरत थे।

समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि उन्हें चर्किन के निधन की खबर सुनकर झटका लगा है और वह दुखी हैं।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का निधन Reviewed by on . मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। मॉस्को, 21 फरवरी (आईएएनएस/सिन Rating:
scroll to top