Thursday , 18 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » पर्यटन » सांची से प्रारंभ होगा स्वच्छ पर्यटन स्थल अभियान

सांची से प्रारंभ होगा स्वच्छ पर्यटन स्थल अभियान

July 10, 2015 7:55 pm by: Category: पर्यटन Comments Off on सांची से प्रारंभ होगा स्वच्छ पर्यटन स्थल अभियान A+ / A-

2भोपाल-पर्यटन वर्ष 2015-16 के शुभ अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बौद्ध धार्मिक पर्यटन नगरी सांची में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई, 2015 से निम्नानुसार 03 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे।

दिनांक समय कार्यक्रम

11.07.2015 प्रातः 08ः30 से 10ः30 बजे तक विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों की शांति संदेश पद यात्रा (वाक फार पीस) गेटवे रिट्रीट सांची से सांची स्तूप के द्वार तक। 11.07.2015 सांय 4ः00 से 6ः00 बजे तक सांची के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बरेदी, मटकी एवं राई लोककला नृत्यों की प्रस्तुति। 12.07.2015 प्रातः 8ः30 से 9ः30 बजे तक सांची के प्रमुख चैराहों पर स्वच्छता अभियान का आयोजन। 12.07.2015 प्रातः 09ः30 से 10ः45 बजे तक लोक कलाकारों द्वारा कला यात्रा। गेटवे रिट्रीट सांची से सांची स्तूप के द्वार तक। 12.07.2015 प्रातः 11ः00 से 12ः00 बजे तक 200 बौद्ध भक्तों द्वारा सांची स्तूप परिसर के मंदिर में प्रार्थना एवं ध्यान का आयोजन। उक्त सभी बौद्ध भक्तगण श्रीलंका से आ रहे हैं। 12.07.2015 सांय 3ः00 से 6ः00 बजे तक सांची के प्रमुख स्थानों पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति। 13.07.2015 सांय 7ः00 से 9ः00 बजे तक गेटवे रिट्रीट सांची इकाई में पर्यटकों के लिए संगीत संध्या का आयोजन।

उक्त समस्त कार्यक्रम सांची आये हुए पर्यटकों एवं नगर वासियों के लिए निःशुल्क है एवं पर्यटकगण तथा नगरवासी भी अपनी इच्छानुसार समस्त कार्यक्रमों में भाग ले सकते है।

सांची से प्रारंभ होगा स्वच्छ पर्यटन स्थल अभियान Reviewed by on . भोपाल-पर्यटन वर्ष 2015-16 के शुभ अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बौद भोपाल-पर्यटन वर्ष 2015-16 के शुभ अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बौद Rating: 0
scroll to top