Thursday , 18 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » साल-2017 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए छेत्री, कमला

साल-2017 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए छेत्री, कमला

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति की रविवार को मुंबई में हुई बैठक में सुनील छेत्री और कमला देवी को 2017 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला चुना गया।

इस बैठक में एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास के अलावा, उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता, लारसिंग मिंग, केएमअई माथेर, मानवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जेडए ठाकुर तथा अन्य सदस्य शामिल थे।

इस बैठक में भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान छेत्री को 2017 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कमला को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत करने के लिए चुना गया।

इसके अलावा, अनिरुद्ध थापा को 2017 के सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी के रूप में चुना गया। महिला वर्ग में इस पुरस्कार के लिए ई. पांथोई का चयन किया गया।

सर्वश्रेष्ठ रेफरी के पुरस्कार के लिए सीआर. कृष्ण का नाम तय किया गया। सहायक रेफरी का पुरस्कार सुमंथा दत्ता को दिया जाएगा। भारतीय फुटबाल जगत में सबसे लंबे समय के योगदान के लिए हीरो मोटरकोर्प को चुना गया।

केरल फुटबाल क्लब को सर्वश्रेष्ठ ग्रासरूट विकास कार्यक्रम हेतु पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है।

इस बैठक में एआईएफएफ ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय फुटबाल टीमों को हिस्सा लेने की अनुमति न देने का फैसला लेने के लिए भारतीय ओलम्पिक समिति की आलोचना भी की।

साल-2017 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए छेत्री, कमला Reviewed by on . मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति की रविवार को मुंबई में हुई बैठक में सुनील छेत्री और कमला देवी को 2017 का सर्वश मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति की रविवार को मुंबई में हुई बैठक में सुनील छेत्री और कमला देवी को 2017 का सर्वश Rating:
scroll to top