Wednesday , 24 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 301 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 301 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.53 अंकों की गिरावट के साथ 35,143.59 पर खुला और 300.82 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 34,848.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,163.11 के ऊपरी और 34,821.62 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,671.85 पर खुला और 86.30 अंकों या 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 10,596.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,674.95 के ऊपरी और 10,589.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 237.32 अंकों की गिरावट के साथ 15,895.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.11 अंकों की गिरावट के साथ 17,326.78 पर बंद हुए।

बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.88 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – पूंजीगत वस्तुएं (3.05 फीसदी), औद्योगिक (2.54 फीसदी), धातु (2.36 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.06 फीसदी) और ऑटो (1.82 फीसदी)।

सेंसेक्स में 301 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.3 मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,848.30 पर और निफ्टी 86.3 Rating:
scroll to top