Thursday , 28 March 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,779.58 पर और निफ्टी 131.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,453.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 380.9 अंकों की तेजी के साथ 35,543.38 पर खुला और 382.90 अंकों या 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 34,779.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,605.43 के ऊपरी और 34,727.16 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 323.85 अंकों की गिरावट के साथ 14,214.23 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 323.12 अंकों की गिरावट के साथ 14,271.16 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 103.95 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,688.70 पर खुला और 131.70 अंकों या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 10,453.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,710.15 के ऊपरी और 10,436.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर – तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.11 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (3.17 फीसदी), वाहन (3.00 फीसदी), तेल और गैस (2.42 फीसदी), औद्योगिक (2.29 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तुएं व सेवाएं (2.23 फीसदी)।

सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,779.58 पर और निफ्टी 1 मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,779.58 पर और निफ्टी 1 Rating:
scroll to top