Wednesday , 24 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 491 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 491 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 490.52 अंकों की गिरावट के साथ 28,227.39 पर और निफ्टी 134.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,526.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 151.41 अंकों की गिरावट के साथ 28,566.50 पर खुला और 490.52 अंकों या 1.71 फीसदी गिरावट के साथ 28,227.39 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,566.50 के ऊपरी और 28,183.32 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 76.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,584.40 पर खुला और 134.70 अंकों या 1.56 फीसदी गिरावट के साथ 8,526.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,605.55 के ऊपरी और 8,516.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 148.41 अंकों की गिरावट के साथ 10,342.27 पर और स्मॉलकैप 165.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,911.54 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (4.31 फीसदी), रियल्टी (2.73 फीसदी), धातु (2.54 फीसदी), वाहन (2.27 फीसदी) और बैंकिंग (2.06 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में 491 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 490.52 अंकों की गिरावट क मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 490.52 अंकों की गिरावट क Rating:
scroll to top