Thursday , 25 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 33,703.59 पर और निफ्टी 18.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,360.40 पर बंद हुए।

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 33,703.59 पर और निफ्टी 18.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,360.40 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 139.28 अंकों की तेजी के साथ 33,913.94 पर खुला और 71.07 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 33,703.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,960.95 के ऊपरी और 33,657.89 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.15 अंकों की गिरावट के साथ 16,419.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 26.04 अंकों की गिरावट के साथ 17,805.24 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.6 अंकों की तेजी के साथ 10,391.00 पर खुला और 18.00 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 10,360.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,429.35 के ऊपरी और 10,347.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (1.66 फीसदी), धातु (1.19 फीसदी), दूरसंचार (0.77 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.63 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) प्रमुख रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.64 फीसदी), बैंकिंग (0.61 फीसदी), वित्त (0.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.30 फीसदी) और वाहन (0.27 फीसदी) शामिल हैं।

सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 33,703.59 पर और निफ्टी 18. मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.07 अंकों की गिरावट के साथ 33,703.59 पर और निफ्टी 18. Rating:
scroll to top