Friday , 19 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » हिमाचल : राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर

हिमाचल : राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर

शिमला, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा हिमाचल रोड परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। एचआरटीसी 2,200 बसों का परिचालन करता है।

सड़क सुरक्षा विधेयक के खिलाफ देशभर में ऑटो, टैक्सी तथा बस संचालकों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का हिमाचल के सार्वजनिक परिवहन चालकों ने भी समर्थन किया है।

हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल के कारण लोगों को शहरों, कस्बों और राज्य के दूरदराज के इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई।

हालांकि राज्य में 2,800 निजी बसों का परिचालन हालांकि सामान्य रूप से हो रहा है।

राज्य में एचआरटीसी परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है। यह राज्य के शहरी क्षेत्रों को दूरदराज का गांवों से जोड़ता है।

हिमाचल : राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी हड़ताल पर Reviewed by on . शिमला, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा हिमाचल रोड परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। एचआरटीसी 2,200 बसों का शिमला, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा हिमाचल रोड परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। एचआरटीसी 2,200 बसों का Rating:
scroll to top