Thursday , 25 April 2024

Home » धर्म-अध्यात्म » राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा

राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा

rashifalmainमहाशिवरात्रि के दिन सही तरीके से पूजा कर आप भी कर सकते हैं भोले नाथ को प्रसन्न। राशी के अनुसार कैसे करें शिव पूजा :

मेष -(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मेष राशी का रंग लाल है ,इस राशि के व्यक्ति जल में रोली या लाल चंदन मिलाकर शिव का अभिषेक करें व लाल कनेर के फूल चढ़ाए ।

वृष-(इ उ ए ओ वा वी वू वे वो) इस राशी का रंग सफेद है अत: वृष राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी , में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करे और सफेद चंदन, धतूरे का फूल चढ़ाए।

मिथुन-(का की कू घ छ के को हा) इस राशि का रंग हरा है, मिथुन राशी वाले व्यक्ति गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करे। बेलपत्र का आक का पुष्प अर्पित करें।

कर्क-(ही हू हे हो डा डी डू डे डो) कर्क राशि का रंग सफेद है अत: कर्क राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी , में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करे और सफेद चंदन, धतूरे का फूल चढ़ाएं।

सिंह-(मा मी मू मे मो टा टी टू टे) सिंह राशि का रंग लाल है ,इस राशि के व्यक्ति जल में रोली या लाल चन्दन मिलाकर शिव का अभिषेक करें व लाल कनेर के फूल चढ़ाएं।

कन्या-(टो पा पी पू ष ण ठ पे पो) इस राशि का रंग हरा है, कन्या राशी वाले व्यक्ति गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करे। दूर्वा के साध भांग ,बेलपत्र का और आक के फूल अर्पित करें।

तुला-(रा री रू रे रो ता ती तू ते) इस राशी का रंग सफेद है अत: तुला राशि के लोगों के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी , में सफेद चंदन से शिव जी का अभिषेक करे और सफेद चंदन, धतूरे का फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक-(तो ना नी नू ने नो या यी यू) वृश्चिक राशी वाले पंचामृत से शिव का अभिषेक करे, साथ ही लाल चंदन, लाल फूल भी शिव लिंग के ऊपर जरुर चढ़ाएं।

धनु- (ये यो भा भी भू धा फा ढा भे) इस राशी का रंग पीला है, इस राशि के जातक कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें साथ ही पीले कनेर या गेंदे का पुष्प अर्पित करें।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) मकर राशी के स्वामी शनि देव है इनका रंग श्याम वर्ण का है अत: इन राशी वाले नारियल पानी से शिव जी का अभिषेक करे, साथ ही शमि का पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।

कुंभ – (गू गे गो सा सी सू से सौ दा) कुंभ राशी वाले तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करे, साथ ही शमि का पुष्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मीन-(दी दू थ झ †ा दे दो चा ची) इस राशी का रंग पीला है, इस राशि के जातक कच्चे दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें साथ ही पीले कनेर या गेंदे का पुष्प अर्पित करें।

राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा Reviewed by on . महाशिवरात्रि के दिन सही तरीके से पूजा कर आप भी कर सकते हैं भोले नाथ को प्रसन्न। राशी के अनुसार कैसे करें शिव पूजा : मेष -(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मेष राशी का महाशिवरात्रि के दिन सही तरीके से पूजा कर आप भी कर सकते हैं भोले नाथ को प्रसन्न। राशी के अनुसार कैसे करें शिव पूजा : मेष -(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मेष राशी का Rating:
scroll to top