Thursday , 18 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खुसुर फुसुर » साप्ताहिक राशि फलः इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

साप्ताहिक राशि फलः इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

12-zodiac-signइस हफ्ते सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। इसका असर सभी राशियों पर होगा। सितारे कहते हैं कि धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी एवं पूर्व में किए गये कार्य का लाभ मिलेगा। सिंह राशि वालों को भी तकदीर मेहरबान रहेगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कह रहे हैं:

मेष (22 मार्च – 21 अप्रैल) यह हफ्ता मानसिक उथल-पुथल भरा रह सकता है। अपनी कमियों को सुधारे पर ध्यान देंगे। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहयता करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों एवं अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव वृद्घि संभव है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। कई बार लक्ष्य के पीछे भागते-भागते एहसास होगा कि आप गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें।

मिथुन (21 मई -20 जून)यह हफ्ता सुखद रहेगा। यात्रा का योग है। मित्रों एवं अपने समान विचार रखने वाले व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। किसी उत्सव में शामिल होंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता एवं आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क (21 जून – 20 जुलाई) इस हफ्ते धन और रिश्ते दोनों ही महत्वपूर्ण रहेंगे। सामाजिकता में व्यवहारिकता का ध्यान रखें, भावुकता से बचें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें। जीवनसाथी एवं परिजनों के साथ समय बिताएं, मानसिक तनाव से राहत महसूस करेंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)इस हफ्ते भाग्य अनुकूल रहेगा। चिंता और तनाव में कमी महसूस करेंगे। कुछ नयी विषयों में रूचि पैदा हो सकती है। अचानक यात्रा का योग है, सफर सुखद और सफल रहेगा। कुछ नए संबंध बन सकते हैं। पूर्व में किये कार्य का लाभ मिलेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) इस हफ्ते मानसिक और आत्मिक शांति की ओर आपकी रूचि रह सकती है। कार्यक्षेत्र के साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्र में न्याय का पालन करेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। परिजनों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)आत्मविश्वास और साहस से काम लें। कई बड़े फैसले लेने होंगे। अपनी प्रतिष्ठा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करें। समाज के लिए कुछ करने का बढ़िया समय है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। रिश्तों की कद्र करना सीखें अन्यथा लोगों का व्यवहार आपके प्रति द्वेष पूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास कीजिए अच्छा समय है। पूर्व में किये गये कार्य का लाभ मिल सकता है। लोन एवं पूंजी बढ़ाने के लिए निवेश करना लाभप्रद रह सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) यह हफ्ता सुखद रहेगा। कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, बचत करने की सोचेंगे। घर में बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) इस हफ्ते संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। दान एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा।

मीन (19 फरवरी – 21 मार्च) यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र एवं पारिवारिक मुद्दे दोनों ही आपका ध्यान चाहेंगे। आपका काम आसानी से बनेगा। मेहनत के साथ ही आराम का भी ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

साप्ताहिक राशि फलः इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान Reviewed by on . इस हफ्ते सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। इसका असर सभी राशियों पर होगा। सितारे कहते हैं कि धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी इस हफ्ते सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। इसका असर सभी राशियों पर होगा। सितारे कहते हैं कि धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी Rating:
scroll to top