ंमेड्रिड में खेला जाएगा कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल

मेड्रिड, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रिवर प्लेट और बोका जूनियर्स के बीच खेले जाने वाला कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल के दूसरे चरण का मैच ब्यूनस आयर्स से 6,000 किलोमीटर दूर मेड्रिड में आयोजित किया जाएगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हिंसक घटना के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मैच मेड्रिड के बर्नबू स्टेडियम में नौ दिसम्बर को खेला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस मैच का आयोजन पिछले सप्ताह शनिवार रात को किया जाना था, लेकिन रिवर प्लेट के प्रशंसकों द्वारा बोका जूनियर्स की टीम बस पर किए गए हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

बोका जूनियर्स के खिलाड़ियों को चोटें लगने के कारण रविवार रात को आयोजन की योजना को भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद, इस मैच को लेकर विवाद खड़ा हुआ और बोका जूनियर्स के अध्यक्ष ने रिवर प्लेट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हालांकि, काफी सोच विचार और रिवर प्लेट के अध्यक्ष द्वारा अपने बोका जूनियर्स समकक्ष से आग्रह किए जाने के बाद अब इस मैच को नौ दिसम्बर को मेड्रिड में आयोजित किया जाएगा।

बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट के बीच कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल के पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था और ऐसे में दूसरे चरण का मैच ही खिताबी विजेता टीम का फैसला करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493