राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमले के पीछे सीरिया में प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) तथा पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) का हाथ है, जिन्होंने मध्य अंकारा में तुर्की की सेना को निशाना बनाया।
एर्दोगन ने कहा, “पीकेके तथा पीवाईडी इस घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहे हैं, लेकिन आंतरिक मंत्रालय तथा खुफिया सेवा की सूचना में यह खुलासा होगा कि हमले के पीछे कौन थे।”
वाईपीजी, पीवाईडी की सशस्त्र शाखा है, जिसे अंकारा पीकेके से संबद्ध मानता है।
अंकारा में कार बम हमले के तत्काल बाद तुर्की की सेना ने उत्तरी इराक में देर बुधवार को पीकेके के ठिकानों पर हमले किए।
dharmpath.com dharmpath