कोलकाता, 26 जून (आईएएनएस)। जीवन में बुरे दौर से गुजर चुके मशहूर बॉलीवुड गायक-संगीतकार अंकित तिवारी अब अपनी आगामी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘रुस्तम’ भी शामिल है।
‘आशिकी 2’ फिल्म में ‘सुन रहा है ना’ जैसे हिट गीत गाने वाले अंकित को 2014 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जाना पड़ा था। उन्हें बाद में जमानत मिल गई।
अंकित ने यहां अपने एकल गीत ‘बदतमीज’ के लांच पर संवाददाताओं को बताया, “मैंने आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ और ‘बादशाहो’ में संगीत दिया है। ‘तुम बिन 2’ एक सोलो प्रोजेक्ट है।”
‘बदतमीज’ के बारे में उन्होंने कहा, “प्यार हमेशा फूलों की सेज नहीं होता है। अधूरा प्यार दर्द और गुस्से का कारण बनता है। ‘बदतमीज’ भी ऐसा ही है।”
dharmpath.com dharmpath