चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार विजय की नई फिल्म ‘पुली’ के निर्माता दुनियाभर में मशहूर 12वीं शताब्दी के विष्णु भगवान के मंदिर ‘अंकोरवाट’ में फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग के लिए कंबोडिया जाने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हम विजय, श्रुति हासन और हंसिका मोटवानी के बीच दो गानों की शूटिंग की उम्मीद कर रहे हैं। वहां कुछ हफ्ते ठहरकर फिल्म का यह महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा करने की योजना है।”
असल में निर्माताओं ने इन गानों की शूटिंग के लिए चीन जाने की योजना बनाई थी, लेकिन सर्दी के कारण उन्हें इरादा बदलना पड़ा।
चिंबू देवन निर्देशित इस फिल्म में विजय एक राज्य के राजा की भूमिका में हैं, उनकी रानी की भूमिका में मशहूर अभिनेत्री रेखा हैं।
dharmpath.com dharmpath