Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » अंगोला में कृषि के आधुनिकिकरण में लगी चीन की कंपनी

अंगोला में कृषि के आधुनिकिकरण में लगी चीन की कंपनी

तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले अंगोला सरकार का मुख्य लक्ष्य कृषि का विकास करना है।

अंगोला में युद्ध के बाद निर्माण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही चीन की कंपनी ‘सिटिक कंस्ट्रक्शन’ अंगोला में 10-10 हजार हेक्टेयर वाले दो खेतों में कृषि उत्पादन कार्य में लगी हुई है। यह दोनों खेत उइगे और मालांजे प्रांतों में हैं।

इन दोनों कृषि भूमियों पर हो रही खेती अंगोला में कृषि के विकास का उदाहरण पेश कर रहा है।

सिटिक कंस्ट्रक्शन के महाप्रबंधक लीयू गुइगेन ने कहा, “अंगोला एक बड़ा देश है और यहां बारिश भी प्रचुर मात्रा में होती है। अफ्रीकी देशों में प्रमुख कृषि उत्पादक देश के रूप में हम अंगोला को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

सिटिक कंस्ट्रक्शन के मालांजे स्थित सिटिक फॉर्म में अत्याधुनिक कृषि उपकरणों के जरिए खेती की जाती है और यह कृषि भूमि अंगोला की सर्वाधिक उन्नत तकनीक से होने वाली खेती का आदर्श बन चुका है।

बीते फसल के मौसम में इस खेत से 10,000 टन अनाज का उत्पादन हुआ, जिस पर कृषि मंत्रालय ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। उइगे में स्थित कंपनी के दूसरे खेत में भी अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए आधुनिक विधि से खेती की जाती है और साथ ही पशुपालन भी किया जाता है।

लीयू ने बताया अंगोला में हर साल 40 लाख टन अनाज की खपत होती है, हालांकि अभी यह देश मात्र साल भर में 15 लाख टन अनाज का ही उत्पादन कर पाता है। अंगोला अनाज की शेष मांग की पूर्ति के लिए ब्राजील, नामीबिया और अन्य देशों से अनाज का आयात करता है।

लीयू ने कहा, “खाद्य में आत्मनिर्भर होने का सिर्फ एक ही तरीका है आधुनिक कृषि का विकास।” लीयू ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से अंगोला में किए जा रहे कार्य को अंगोला और चीन दोनों देशों की सरकारों से मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि उइगे और मालांजे में कंपनी द्वारा की जा रही खेती सिर्फ प्रायोजिक परियोजनाएं हैं और कंपनी अंगोला सरकार से मध्य प्रांत बी में 30,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की मांग कर रही है, जिस पर कंपनी धान का उत्पादन करेगी और इसमें चीन के बैंक उसे आर्थिक मदद मुहैया कराएंगे।

अंगोला में कृषि के आधुनिकिकरण में लगी चीन की कंपनी Reviewed by on . तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले अंगोला सरकार का मुख्य लक्ष्य कृषि का विकास करना है।अंगोला में युद्ध के बाद निर्माण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही चीन की कंपनी ' तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले अंगोला सरकार का मुख्य लक्ष्य कृषि का विकास करना है।अंगोला में युद्ध के बाद निर्माण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही चीन की कंपनी ' Rating:
scroll to top