‘अंग्रेजी बीट’ को औपचारिक रूप से रिकॉर्ड नहीं हुआ था : गिप्पी ग्रेवाल

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अपने एकल गाने ‘कार नच दी’ के प्रचार में व्यस्त पंजाबी अभिनेता व गायक गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि उनका 2011 में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ गाया हिट गाना ‘अंग्रेजी बीट’ औपचारिक रूप से रिकॉर्ड नहीं किया गया था।

गिप्पी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म हंगामा के लाइव चैट शो ‘स्पॉटलाइट’ में बताया, “हनी सिंह को यह बेहद पसंद आया, उन्होंने खुद मस्ती करते हुए रैप किया और यह फिल्म ‘कॉकटेल’ में भी इस्तेमाल किया गया। यह गाना कभी भी औपचारिक रूप से रिकॉर्ड नहीं हुआ, फिर भी इसे पंजाबी संगीत प्रेमियों और बॉलीवुड के दीवानों ने पसंद किया।”

फरहान अख्तर अभिनीत आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में गिप्पी में एक पंजाबी कैद परमिंदर सिंघल की भूमिका में नजर आएंगे।

निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493