अंजान लड़की के साथ पार्टी करते दिखे जस्टिन बीबर

लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर को लंदन के एक नाइटक्लब में एक लड़की के साथ देखा गया।

लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर को लंदन के एक नाइटक्लब में एक लड़की के साथ देखा गया।

बीबर शनिवार रात को अपनी दोस्त रिहान के साथ पार्टी कर रहे थे लेकिन इसके बाद उन्हें एक अंजान लड़की के साथ देखा गया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, बीबर (22) को शनिवार को सुबह चार बजे से पहले एक सुनहरे बालों वाली लड़की के साथ नाइटक्लब से बाहर निकलते हुए देखा गया।

बीबर और रिहाना इस सप्ताहांत वी फेस्टिवल के लिए ब्रिटेन में हैं।

‘नेवर से नेवर’ जैसा हिट गाना देने वाले बीबर दक्षिण पूर्व इंग्लैंड स्थित हाईलैंड्स पार्क के चेम्सफोर्ड में शो करेंगे। इसके अलावा वह स्टैफोर्डशायर के वेस्टर्न पार्क में भी शो करने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493