अंजुम, श्रद्धा के बॉडीगार्ड बने धीरज, मनित

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता धीरज धूपर और मनित जौरा अपने शो ‘कुंडली भाग्य’ की महिला सह-कलाकारों अंजुम फाकिह और श्रद्धा आर्य के लिए उस समय बॉडीगार्ड बन गए जब चारों अपने आगामी शो के प्रचार के सिलसिले में राजधानी आए थे।

पिछले हफ्ते शो के प्रचार के दौरान चारों कलाकार इंडिया गेट गए थे, जहां उनके प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचाने के लिए उन्हें घेर लिया, फिर धीरज और मनित अपनी साथी सह-कलाकारों को भीड़ से बचाने के लिए उनके बॉडीगार्ड बन गए।

धीरज ने अपने बयान में कहा, “हम चारों इंडिया गेट जाने के लिए उत्साहित थे, क्योंकि जब हम पिछली बार यहां (दिल्ली) आए थे, तभी से हम जाना चाहते थे। यह हम सब के लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा, क्योंकि हम सबने इतनी बड़ी भीड़ उमड़ने की अपेक्षा नहीं की थी, जो हमारे पीछे दौड़ रहे थे।”

उन्होंने बताया कि तस्वीरें लेने के लिए प्रशंसक उनका पीछा करने लगे और उन्हें दौड़कर अपनी कार में बैठना पड़ा।

अंजुम ने कहा, “लोगों के प्यार को देखकर दिल खुश हो गया। वे तुरंत हमें पहचान गए और हमे गले लगाने और हमारे साथ तस्वीरें लेने के लिए इंतजार नहीं कर सके। धीरज और मनित को धन्यवाद, जिन्होंने बॉडीगार्ड की तरह हमारी सुरक्षा की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493