बैंकॉक, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी थाईलैंड के अंडमान द्वीप के पास बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई।
हालांकि फिलहाल इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने थाईलैंड मौसम विभाग के भूकंप विज्ञान ब्यूरो के हवाले से बताया कि यह भूकंप तड़के 3.32 बजे आया। इसकी गहराई समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे थी।
भूकंप का केंद्र थाईलैंड के दक्षिणी अंडमान तट से 400 किलोमीटर की दूरी पर रहा।
dharmpath.com dharmpath