मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्व खिलाड़ी नवानको कानु ने कहा है कि वह 1993 में खेले गए फीफा अंडर-17 विश्व कप को हमेशा याद रखेंगे।
कानु ने कहा कि वह विश्व कप उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
फीफा की आधिकारिक वेबसाइट ने कानु के हवाले से लिखा है, “वह ऐसा पड़ाव था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। वह मेरे करियर में मील का पत्थर साबित हुआ।”
उन्होंने कहा, “विश्व कप ने मुझे बनाया है। विश्व कप खेलना और अच्छा करना एक चुनौती था क्योंकि हमसे पहले हमारे देश ने 1985 में इसे जीता था। हमारे सामने उनकी राह पर चलने की चुनौती थी।”
उन्होंने कहा, “इतिहास में हम उसे अंडर-17 विश्व कप कहते हैं लेकिन हकीकत में आप उस पल में विश्व कप में खेलते हो. अंडर-17 मायने नहीं रखता।”
भारत की मेजबानी में विश्व कप की शुरुआत छह अक्टूबर को होगी जो 28 अक्टूबर तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath