अंडर-17 विश्व कप: जापान ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यू कैलेडोनिया के कप्तान जैकोब जेनो ने शनिवार को यहां ग्रुप-ई के एक मैच में जापान के खिलाफ गोल कर मैच को 1-1 पर समाप्त किया लेकिन इसके बाद भी जापान फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।

इस नतीजे के बाद जापान ने 3 मैचों में 4 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया और नॉक आउट दौर में प्रवेश किया। फ्रांस 3 मैचों में 9 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।

जापान के लिए मैच में पहला गोल कीटो नाकामुरा ने 7वें मिनट में किया जिसके बाद जेनो ने 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इस ड्रॉ ने न्यू कैलेडोनिया को प्रतियोगिता में अपना पहला अंक दिलाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493