नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पराग्वे की अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने रविवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्वकप के प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में अमेरिका से मुकाबला कड़ा होगा।
पराग्वे ने अपने सभी ग्रुप मैचों में जीत दर्ज की थी। उसने अपने ग्रुप में माली, न्यूजीलैंड और तुर्की को हराया।
मोरिनिगो ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिका सच में एक जटिल टीम है। सभी खिलाड़ी और कप्तान बेहतरीन हैं और टीम बहुत ही अच्छी है।”
मोरिनिगो ने कहा, “वे हमारे लिए खतरनाक हैं। वह टीम अंतिम 16 में है और हम उनका सम्मान करते है।”
कोच ने अंतिम 16 में चुनौतियों के बारे में कहा, “यह एक मुश्किल ग्रुप था लेकिन अंतिम 16 में असली खेल शुरू होता है।”
उन्होंने टीम के खलाड़ियों के बारे में कहा, “सभी खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे हैं जोकि उनका ध्यान केंद्रित किए हुए है।”
दक्षिण अमेरिकी कोच ने स्वीकार किया कि भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल होना मुश्किल था।
उन्होंने कहा, “भारत और पराग्वे के बीच साढ़े आठ घंटों को अंतर है..हमें दोपहर का खाना अलग समय में मिलता है। हमें समय से तालमेल बिताने के लिए सुबह सात बजे भोजन करना पड़ता है।”
dharmpath.com dharmpath