जॉन्जू (दक्षिण कोरिया), 9 जून (आईएएनएस)। डोमिनिक सोलंके की ओर से किए गए दो गोल के दम पर इंग्लैंड फुटबाल टीम ने इटली को मात देकर अंडर-20 फुटबाल विश्व के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन्जू के विश्व कप स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने इटली को 3-1 से मात दी।
इस मैच की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में रिकाडरे ओर्सोलीनी ने गोल कर इटली का खाता खोला। पहले हाफ में अच्छी प्रतिस्पर्धा कर इटली टीम ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
इसके बाद, दूसरे हाफ में शानदार वापसी कर इंग्लैंड ने तीन गोल किए और जीत हासिल की। टीम के लिए ये तीन गोल डोमिनिक सोलंके (66वें मिनट, 88वें मिनट) और एडेमोला लुकमान (77वें मिनट) ने किए।
इंग्लैंड की अंडर-20 टीम ने पहली बार विश्व कप प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया है। इसके साथ ही वह पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 1966 के बाद किसी विश्व कप प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में जगह पाई है।
dharmpath.com dharmpath