अंडर-23 फुटबाल टीम सिंगापुर से खेलेगी दोस्ताना मैच

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप से पहले सिंगापुर से दो दोस्ताना मैच खेलेगी।

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप से पहले सिंगापुर से दो दोस्ताना मैच खेलेगी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

भारतीय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन का मानना है कि यह मैच टीम को अनुभव हासिल करने में मदद करेंगे।

एआईएफएफ की वेबसाइट ने कांस्टेनटाइन के हवाले से लिखा है, “हम दो सप्ताह से एक साथ हैं और अब अंडर-23 टीम को प्रतिस्पर्धी मैचों की जरूरत है। सिंगापुर का टूर टीम के लिए अच्छा अनुभव लेकर आएगा। मैं एएफसी क्वालीफायर्स से पहले एआईएफएफ का इन मैचों को आयोजित करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैच हमारे लिए प्रतिस्पर्धी साबित होंगे और टीम को जरूरी मौका प्रदान करेंगे।”

भारत की अंडर-23 टीम इस समय राष्ट्रीय राजधानी के अंबेडकर स्टेडियम में 19 जून से अभ्यास कर रही है। वह जुलाई के पहले सप्ताह में सिंगापुर के लिए रवाना होगी। टीम सिंगापुर से ही एएफसी क्वालीफायर्स में हिस्सा लेने पहुंचेगी जहां 19 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में तुर्केमेनिस्तान, कतर और सायरिया के साथ खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493