अंतरंग संबंध बनाने के दौरान प्रेमी जोड़े की मौत

लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के एक प्रेमी जोड़े की इंग्लिश चैनल के शोजी द्वीप के एक किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बनाने के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

द इंडिपेंडेंट की एक रपट के मुताबिक, बीते सप्ताह वॉबान किले की खाई में प्रेमी जोड़े का शव नग्न अवस्था में मिला।

ब्रिटिश समाचार पत्र ने फ्रेंच ली फिगारो समाचार पत्र के हवाले से कहा कि पुलिस ने संदेह जताया है कि दोनों किले की चहारदीवारी पर अंतरंग संबंध बना रहे होंगे, जिस दौरान वे गलती से फिसलकर खाई में जा गिरे होंगे।

उनके कपड़े किले की दीवार पर पाए गए।

प्रेमी जोड़े की उम्र 30 वर्ष के आसपास और वे फ्रांस के नॉरमैंडी क्षेत्र के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493