अंतराल का एहसास नहीं हुआ : ऐश्वर्य

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विश्वसुंदरी एवं फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन पांच सालों के लंबे अंतराल बाद निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह लंबे अंतराल बाद काम पर वापस आई हैं और इसका श्रेय फिल्म की टीम को जाता है।

ऐश्वर्य से यह पूछे जाने पर कि वह इतने समय तक पर्दे से दूर क्यों रही, उन्होंने कहा, “अब आप लोग मुझे अक्सर पर्दे पर देखा करेंगे।”

ऐश्वर्य पिछले दिनों दिल्ली में थीं। उन्होंने अमेजन इंडिया कॉट्योर वीक (एआईसीडब्ल्यू) में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कैटवॉक किया।

ऐश्वर्य ने अपनी बेटी आराध्या की परवरिश के लिए बड़े पर्दे से कुछ समय तक दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा, “फिल्म ‘जज्बा’ में सबके साथ काम करना काफी बढ़िया अनुभव रहा। सभी कलाकार बहुत अच्छे थे। इरफान (खान), शबाना जी (आजमी) और सब बेहद प्यारे लोग हैं। मुझे इतने सालों के अंतराल का एहसास ही नहीं हुआ।”

ऐश्वर्य को इससे पहले 2010 में फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493