अंतरिक्ष में स्तनपायी भ्रूण के विकास में मिली सफलता

यह अंतरिक्ष में स्तनपायी भ्रूण के विकास पर दुनिया का पहला सफल परीक्षण है।

चीन के एसजे-10 उपग्रह को चूहे के 6,000 भ्रूणों के साथ छह अप्रैल को अंतरिक्ष में भेजा गया था, ताकि वैज्ञानिक ‘माइक्रोग्रेविटी’ में उनके विकास का निरीक्षण कर सकें। इससे अंतरिक्ष में मानव प्रजनन के अनुसंधान से संबंधित जानकारी मिलेगी।

उपग्रह द्वारा भेजी गई सूचना से पता चलता है कि ये भ्रूण कोशिकाओं से ब्लास्टोसिस्ट में विकसित हुए हैं।

ब्लास्टोसिस्ट एक संरचना है, जहां स्तनधारियों का प्रारंभिक विकास होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493