नासा ने कहा कि स्कॉट अपने इस मिशन का काम आगे भी करते रहेंगे। वह अपने जुड़वा भाई और पूर्व अंतरिक्ष यात्री मार्क केली के समान ही आवधिक चिकित्सा नमूने और अन्य परीक्षण उपलब्ध कराते रहेंगे।
गौरतलब है कि मार्क और स्कॉट ने नासा के जुड़वा भाइयों वाले इस मिशन में योगदान दिया है।
स्कॉट ने एक बयान में कहा, “इस साल का अंतरिक्ष मिशन इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक गहन चुनौती था। अपने आगे के कार्यो के बारे में सोचने के लिए इसने मुझे एक अद्वितीय दृष्टिकोण और भरपूर समय दिया है।”
स्कॉट ने कहा कि वह नए अवसरों से उत्साहित हैं, जिसके तहत वह लोगों को सौरमंडल की यात्रा करने के प्रति सहयोग कर नासा का समर्थन करेंगे।
स्कॉट 1996 में नासा से जुड़े थे और वह चार बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं। अपना 340 दिन का मिशन पूरा करने के बाद वह इस माह ही वापस लौटे हैं। यह अंतरिक्ष पर लगातार सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष यात्री हैं।
dharmpath.com dharmpath