लॉस एंजेलिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमी शूमर अंतर्मुखी स्वभाव की हैं। उनका कहना है कि उनके जैसे अंतर्मुखी स्वभाव वालों के लिए कलाकार होना अच्छा होता है।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, शूमर ने कहा कि उन्हें खुद में मगन रहना पसंद है और जब भी वह अभिनय के बाद थकान महसूस करती हैं, होटल के अपने कमरे में चली जाती हैं।
टेलीविजन शो ‘द लेट शो विद स्टीफन कॉलबर्ट’ में शूमर ने कहा, “मैं बहुत ही अंतर्मुखी हूं। मुझे किसी से बात करना पसंद नहीं है.. यहां तक कि अगर मैं किसी जानने वाले को जिम में देख लेती हूं तब भी मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह की होती है, ‘ओह गॉड’।”
उन्होंने कहा, “अंतर्मुखी स्वभाव के लोगों के लिए कलाकार होना अच्छा होता है, आप यहां अकेले होते हैं।”
dharmpath.com dharmpath