अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रबंधक बन सकते हैं गंदम

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत के हर्ष वर्धान गंधम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रबंधक बनाया जा सकता है।

एफआईएच ने इसकी जानकारी दी। उनके नाम की सिफारिश हॉकी इंडिया (एचआई) द्वारा की गई थी और इस सिफारिश को एशियाई हॉकी महासंघ ने अपना समर्थन दिया था।

आंध्र प्रदेश में गुंटूर के रहने वाले गंधम पूर्व भरतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंपायर के रूप में करियर की शुरुआत 2005 में की थी। उन्होंने कई बड़े घरेलू टूर्नामेंटों में एक दशक से भी अधिक समय तक अंपायर के रूप में सेवा दी।

इस शानदार काम के परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 2008 में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने जर्मनी में हुए आठ देशों के टूर्नामेंट में यह कार्यभार संभाला था।

इस टूर्नामेंट के बाद गंधम को एफआईएच अंपायर बैज दिया गया था। इसके बाद, उन्होंने मलेशिया में 2013 में हुए सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट, सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट, 2011 के मलेशिया में आठ देशों के टूर्नामेंट, 2012 में मलेशिया में चार देशों के टूर्नामेंट में अंपायरिंग की।

पिछले साल चोटिल होने के कारण गंधम ने 37 साल की उम्र में अंपायर के करियर को भी समाप्त करने का फैसला लिया।

इस चोट के ठीक होने के बाद गंधम ने छह टूर्नामेंटों में अंपायर प्रबंधक के रूप में काम किया। इसमें सातवें हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप टूर्नामेंट भी शामिल है, जो पिछले साल ही आयोजित हुआ था।

एक समाचार के जरिए गंधम ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, “एक अंपायर प्रबंधक के रूप में काम का अनुभव मेरे लिए बेहद अलग रहा है। यह चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ मनोरंजक भी है। मेरे लिए भारत के युवा और उभरते हुए अंपायरों के साथ अपने अनुभव को साझा करना हमेशा से शानदार रहा है।”

गंधम ने कहा, “मेरे लिए इन अंपायरों को सिखाना एक अवसर है और मैं भारत से कई अंपायरों को भविष्य के एफआईएच के प्रस्ताव हासिल करते हुए देखना पसंद करूंगा।”

उन्होंने कहा, “हमें अच्छी सुविधा देने के लिए मैं हॉकी इंडिया और उनकी अंपायरिंग, तकनीकी और प्रतिस्पर्धी समिति का शुक्रिया अदा करता हूं।”

हॉकी इंडिया ने एफआईएच के अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रबंधक के लिए मजबूत दावेदार होने के लिए गंधम को बधाई दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493